घर की बालकनी में इस शांत पक्षी का अंडा देना शुभ या अशुभ?
Pragati Pandey
29-12-2024, 14:00 IST
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र में कई सारे ऐसे उपाय बताए जाते हैं, जिन्हें मानने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके बालकनी में कबूतर अंडा दे देता है, तो क्या होता है इसका अर्थ। कबूतर का अंडा देना शुभ होता है या अशुभ। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार जी ने जानकारी शेयर की है।
कबूतर का घोंसला
सामान्यत: कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। बालकनी या छत पर कबूतर का घोंसला होना, लोग अशुभ ही माना जाता है। ऐसे में लोग इसे फौरन हटाने का सोचने लगते हैं।
कबूतर का अंडा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार घर, छत या बालकनी में कबूतर का घोंसला होना और अंडे देना भी आपके जीवन के लिए शुभ हो सकता है।
कबूतर और उसका धार्मिक महत्व
कबूतर को शांति, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म में इसे एक शुभ पक्षी माना जाता है। इसके अंडे को भी कई बार शुभ माना जाता है।
कबूतर का अंडा देना शुभ या अशुभ?
अक्सर कबूतर हमारे घर की बालकनी में अंडे दे देते हैं। ऐसा होना अंडे की प्रकृति पर निर्भर करता है। अगर अंडे से बच्चे बाहर आ गए, तो यह आपके लिए समृद्धि ला सकता है और अंडा किसी कारणवश टूट जाए, तो हानि हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर का अंडा घर की उत्तरी दिशा में होना शुभ माना जाता है, जबकि अन्य दिशाओं में यह अशुभ संकेत हो सकता है।
कबूतर का अंडा और घर में शांति
कबूतर का अंडा अगर बिना किसी दिक्कत के घर में या बालकनी में है, तो यह घर में शांति और समृद्धि बनाए रखने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि यह तभी प्रभावी होगा जब घर के वातावरण में साफ और स्वच्छ होगा।
ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आप कबूतर का अंडा अपनी बालकनी में पाते हैं, तो उसे हटाने के बजाय उसकी देखभाल करें। इसके बाद यह ध्यान दें कि कहीं यह अनजाने में आपके घर में अशांति का कारण तो नहीं बन रहा है।
बालकनी में कबूतर का अंडा देना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।