गुरुवार को विष्णु जी को चढ़ाएं श्रीफल, आएगी सुख-समृद्धि
Jyoti Shah
07-06-2024, 08:00 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इनमें से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। अगर व्यक्ति इस दिन विष्णु जी को श्रीफल चढ़ाता है, तो इससे उसे अत्यंत शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आइए जानें इस बारे में-
विष्णु जी की पूजा
गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, इस दिन गुरुवार की कथा सुनना और विष्णु जी को श्रीफल चढ़ाना भी फलदायी माना जाता है।
कैसे चढ़ाएं श्रीफल
माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें श्रीफल यानी नारियल अर्पित करना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
विष्णु जी का आशीर्वाद
अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाते हैं, तो इससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
जीवन के दुख होंगे दूर
माना जाता है कि भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाने से व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही, जीवन के दुख दूर हो सकते हैं।
सुख-समृद्धि
गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने और उन्हें श्रीफल चढ़ाने से व्यक्ति के घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
पैसों की तंगी होगी दूर
माना जाता है कि गुरुवार के दिन इस एक उपाय को करने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ हो सकता है।
जीवन में खुशहाली
भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही, घर और जीवन में खुशहाली आती है।
गुरुवार को विष्णु जी को श्रीफल चढ़ाना फलदायी साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।