नीता अंबानी की सबसे ज्यादा महंगी साड़ियां


Yashasvi Yadav
30-01-2023, 15:11 IST
www.herzindagi.com

    देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बेहद फैशनेबल हैं। वह खूबसूरत होने के साथ ही बहुत ही अच्छा फैशन सेंस रखती हैं। चलिए उनकी वॉर्डरोब में मौजूद सबसे महंगी साड़ियों के बारे में जानते हैं।

नीता अंबानी की क्लासिक साड़ी

    इस फोटो में नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी है उसे फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। आइवरी कलर की यह साड़ी velvet and tulle फैब्रिक पर है। इसमें जरदोजी की हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी में नीता अंबानी बेहद रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।

40 लाख की साड़ी

    अपने बेटी आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता की शादी से जुड़े हुए एक फंक्शन में नीता अंबानी ने 40 लाख रुपए की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का वजन 8 किलोग्राम है। नीता अंबानी की इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था।

डिजाइनर चिकनकारी साड़ी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पोस्ट वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी, पति मुकेश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथ पहुंची थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत बेज कलर की चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी जो बहुत महंगी मानी जाती है। 

नीता अंबानी की डिजाइनर साड़ी

    आकाश और श्लोका की म्यूजिकल नाइट पार्टी में भी उनका बेहद सुंदर अंदाज नजर आया था। नीता ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का पल्लू भी डिफरेंट कलर और पैटर्न का था वहीं घेर में डिफरेंट वर्क किया गया था। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी गोटा वर्क था।

नीता अंबानी का गुजराती अंदाज

    ईशा अंबानी की प्री वेडिंग डांडिया नाइट में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई यह साड़ी मल्टीकलर थ्रेड से तैयार की गई थी। इस साड़ी को नीता अंबानी ने गुजराती स्टाइल में पहना था। 

ब्लैक साड़ी में नीता अंबानी का लुक

    जॉर्जेट से तैयार इस साड़ी पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। इस रिच एम्ब्रॉयडरी के साथ बॉर्डर पर मैचिंग कलर का सीक्वन और मिरर वर्क भी देखा जा सकता था। जब ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिलिया भारत की यात्रा पर आए थे तब यह साड़ी नीता अंबानी  ने पहनी थी। 

नीता अंबानी की रेड कलर की साड़ी

    नीता अंबानी को जब भी किसी धार्मिक आयोजनों या पूजा-पाठ में शामिल होती है, तो हमेशा लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आती हैं। नीता अंबानी जब शिरडी साई बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी, तो वहां पर उन्होंने लाल रंग को ही साड़ी को ही चुना था।

    नीता अंबानी की महंगी साड़ियों के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।