घर की इन 4 चीजों को कभी न रखें खाली


Jyoti Shah
28-06-2023, 13:54 IST
www.herzindagi.com

    वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे खाली रखने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं कि घर में किन चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकांत वत्स ने हमें इसकी जानकारी साझा की है।

पर्स

    अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स कभी खाली न रहे, तो इसमें कुछ न कुछ जरूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार पर्स खाली रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

तिजोरी

    वास्तु के मुताबिक कभी भी अपनी तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। इसमें आप धन के अलावा लाल कपड़े में कौड़ी, गोमती चक्र, हल्दी आदि रख सकते हैं।

पूजा घर में जल पात्र

    माना जाता है कि कभी भी पूजा घर में रखे जल पात्र को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। भगवान की कृपा बनाए रखने के लिए इसका भरा हुआ होना जरूरी होता है।

करें ये उपाय

    जल पात्र में जल, गंगाजल और तुलसी के पत्ते हमेशा रहने चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही इससे सुख-समृद्धि आती है।

खाली बाल्टी

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम में भूलकर भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। अगर इसमें पानी नहीं होता है, तो बहुत जल्दी नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश कर सकती है।

टूटी-फूटी बाल्टी

    कहा जाता है कि बाथरूम में कभी भी काली या टूटी-फूटी बाल्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां या वास्तु दोष पैदा हो सकता है।

अनाज का भंडार

    माना जाता है कि रसोई घर में रखे अन्न भंडार में मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद होता है। ऐसे में अन्न रखने वाले पात्र को कभी खाली नहीं रखना चाहिए।

    घर में इन चीजों का ख्याल रखने से सुख और समृद्धि आती है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com पर।