भारत के इतिहास में मुगल बादशाह अकबर का नाम सबसे चर्चित शासकों की लिस्ट में आता है। उन्हें अकबर-ए-आजम शहंशाह अकबर भी कहा जाता था। उनके शासन चलाने और साम्राज्य की एकता को बनाए रखने की नीतियां काफी पसंद की गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादशाह अकबर कितने पढ़े लिखे थे। आइए, जानें-
मुगल बादशाह अकबर
मुगल बादशाह अकबर तैमूर वंश के तीसरे शासक थे। उनका पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
कम उम्र में संभाला साम्राज्य
मुगल इतिहास में अकबर ने महज 13 साल की उम्र में ही सत्ता हासिल कर ली थी। इस वजह से भी इतिहास में उनकी इतनी चर्चा होती है।
सभी धर्मों को दिया सम्मान
अकबर के शासन काल में उन्होंने सभी धर्मों को सम्मान की नजर से देखा। वह किसी भी जाति या वर्ग के लोगों के प्रति समान भाव रखते थे।
मुगल बादशाह कितने पढ़े लिखे?
महान शासक अकबर अपनी पूरी जिंदगी अनपढ़ रहे। उन्होंने किसी भी तरह की शिक्षा प्राप्त नहीं की थी। हालांकि, उन्हें 4 साल की उम्र में पढ़ाने की कोशिश की गई थी।
अकबर को थी बीमारी
कई इतिहासकार के अनुसार उन्हें डिस्लेक्सिया नामक बीमारी थी। जिसकी वजह से वह अक्षरों को याद नहीं रख पाते हैं। इस वजह से उनका पढ़ाई नहीं हो पाई थी।
युद्धकला में थे निपुण
अकबर को घुड़सवारी, अस्त्र-शस्त्र चलाने का काफी शौक था। वह युद्ध कला में निपुण थे। लेकिन वह कभी पढ़ाई लिखाई नहीं कर पाए।
भाषाओं का ज्ञान
अकबर के शासनकाल में फारसी भाषा की व्यापकता थी। जिस वजह से उन्हें फारसी और तुर्की भाषा का भी ज्ञान था।
भारतीय इतिहास में सबसे चर्चित नाम अकबर का ही था। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।