सपने में खुद के दांत टूटते हुए देखने का क्या मतलब होता है?
Nikki Rai
19-09-2023, 10:42 IST
www.herzindagi.com
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में दिखने वाली हर चीज का आपके भावी जीवन पर असर पड़ता है। सपने में ऐसी कई घटनाएं दिखती हैं, जो विचलित कर देती हैं। ऐसे ही क्या हो अगर सपने में दांत टूटते हुए दिखाई दे। आइए जानें-
एक्सपर्ट की राय
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानते हैं आखिर सपने में खुद के दांत टूटते हुए देखना शुभ है या अशुभ।
विकास का संकेत
यह सपना संकेत देता है कि आपको आने वाले जीवन में नए अवसर मिलेंगे और आप उन अवसरों को लेते हुए आगे बढ़ेंगे। इससे आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
ताकत का संकेत
यदि आप सपने में दांत टूटते हुए देखते हैं तो ये आपके लिए एक नई ऊर्जा का संकेत देता है। सपने में दांतों को शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
असुरक्षित होने का संकेत
कई बार सपने में दांत गिरना किसी बड़े नुकसान का भी संकेत हो सकता है। इससे किसी रिश्ते का टूटना, नौकरी में बदलाव या नौकरी छूटना जैसे नकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
तनाव का संकेत
सपने में दांत का गिरना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में तनाव बढ़ गया है और आपको इसे कंट्रोल करने की जरूरत है।
दूसरे के लिए इशारा
कई बार सपने में दांत गिरना किसी और के लिए संकेत हो सकता है। जैसे यह सपना आपके ही बच्चे के पुराने दांत के टूटने और नए दांत निकलने की ओर इशारा हो सकता है।
सभी दांतों का टूटना
अगर आपको सभी दांत टूटते दिखाई दे रहे हैं, तो इसका अर्थ हो सकता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है। ये संकेत आपके भावी जीवन के लिए अच्छे हो सकते हैं।
क्या आपको भी सपने में दांत टूटता दिखाई देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com