वास्तु शास्त्र में घर के अंदर और बाहर रखी चीजों का बहुत महत्व है। घर के मुख्य द्वार पर रखी चीजों का सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें द्वार पर रखने से समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें-
लक्ष्मी जी के पैर
लक्ष्मी जी हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखती हैं। उनका घर में वास सुख-समृद्धि और धन-धान्य लाता है। ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर लगाएं। इससे घर में धन की कमी नहीं होती।
स्वास्तिक
स्वास्तिक एक बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है। हर पूजा-पाठ में इसे शामिल किया जाता है। अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल रंग से स्वास्तिक बनाएं। इससे वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं।
गणेशजी
घर के अंदर शुरुआती हिस्से में ही गणेशजी की प्रतिमा लगाएं। ये बहुत ही शुभ माना जाता है। बाहर की तरफ गणेशजी लगाने से धन की कमी होने लगती है। घर के अंदर इन्हें लगाने से बाधाओं का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती है।
मंगल कलश
घर के मुख्य द्वार पर मंगल कलश लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। जल से भरा हुआ कलश रखने से सम्पन्नता आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती।
अशोक का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर अशोक का पौधा लगाएं। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और सुख-शांति बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र दोनों में ही तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्व है। घर के मुख्य द्वार पर दिशा का ध्यान रखते हुए तुलसी के पौधे की स्थापना करें। ये घर के अंदर सकारात्मकता लाती है।
वन्दनवार
आम के पत्तों से बना वन्दनवार घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सुख की प्राप्ति होती है। आम के पत्ते सुख लाते हैं। इससे घर की सारी चिंता परेशानी दूर होती है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com