फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी का दिन महाशिवरात्रि व्रत के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भक्त शिवरात्रि पर मां पार्वती और शिव जी पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का भी खास महत्व होता है, लेकिन इसका शुभ मुहुर्त क्या है इस बारे में विस्तार से जान लीजिए-
महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है
शिव पुराण के अनुसार, एक बार ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को शांत करने के लिए, भगवान शिव एक विशाल ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी थी। इसी वजह से हर साल इस तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के त्योहार का हिंदु धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा और जलाभिषेक की भी खास मान्यता होती है। ऐसे में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त और कौन से मंत्रो का जाप करने से लाभ मिल सकता है, इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
महाशिवरात्रि की शुरुआत और समापन
इस साल शिव भक्तों का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11:08 से होगी। वहीं इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8:54 पर होगा। ऐसे में जलाभभिषेक के लिए कुछ विशेश शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं।
प्रातःकालीन और मध्यान्ह मुहूर्त
यह मुहूर्त सुबह 6:47 बजे से शुरु होकर 9:42 बजे तक रहता है। ये समय सुबह की पूजा, ध्यान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। वहीं मध्यान्ह मुहूर्त दिन के मध्य में 11:06 बजे से शुरु होकर 12:35 बजे तक रहता है। यह समय दोपहर की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
संध्याकालीन और रात्रिकालीन मुहूर्त
संध्याकालीन मुहूर्त दोपहर के बाद 3:25 बजे से 6:08 बजे तक रहता है। यह पूजा और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। वहीं रात्रिकालीन मुहूर्त रात में 8:54 बजे से 12:01 बजे तक रहता है। ऐसे में रात्रि की पूजा के लिए यह समय बेहतर होता है।
जलाभिषेक का सबसे अच्छा समय
शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने का सबसे अच्छा समय सुबह या प्रदोष काल माना जाता है। जल चढ़ाने के लिए तांबे या पीतल के लोटे का उपयोग करें और साथ ही जलाभिषेक करते समय
महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या है?। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।