हाथों पर मौजूद ये रेखाएं बना सकती हैं मालामाल


Nikki Rai
2023-03-16,11:32 IST
www.herzindagi.com

    मनुष्य की हथेली पर कई रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं, लेकिन बहुत सी रेखाएं ऐसी हैं जो आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। आइए जानें भाग्य की रेखाओँ के बारे में-

सूर्य रेखा

    सूर्य रेखा हथेली पर अनामिका उंगली के नीचे होती है। अनामिका उंगली के नीचे वाले क्षेत्र को सूर्य पर्वत कहा जाता है। ऐसे लोग धनवान और भाग्यशाली होते हैं।

तारे का निशान

    सूर्य रेखा पर तारे का निशान बन रहा हो तो जातक कलाकार बनता है और अपनी कला से देश-दुनिया में नाम कमाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति अपार धन-वैभव पाता है।

शुक्र पर्वत रेखा

    यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू हो कर सूर्य पर्वत पर जा कर रुक जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों का भाग्योदय शादी के बाद होता है।

द्वीप का चिह्न

    यदि सूर्य रेखा पर द्वीप का चिह्न हो तो व्यक्ति को कामकाज में भारी नुकसान होता है। ऐसे जातक यदि कारोबारी हों तो उनके दिवालिया होने की आशंका होती है।

हाथ में त्रिशूल का निशान

    जिन लोगों के हाथ में त्रिशूल का यह निशान मौजूद होता है, वो काफी लकी होते हैं। ऊपर की दिशा की तरफ त्रिशूल बहुत ही सकारात्मक और ज्यादा प्रभावशाली होता है।

मंगल पर्वत

    मस्तिष्क रेखा मंगल पर्वत तक जा रही हो, साथ ही भाग्य रेखा मोटी से पतली होती दिख रही है, ऐसे व्यक्तियों को व्यवसाय में बहुत सफलता मिलती है।

शनि पर्वत

    जिन जातकों के हथेली में शनि पर्वत बहुत ऊंचा हो, वो काफी भाग्यवान माने जाते हैं।

    क्या आपके भी हाथ में ये रेखाएं मौजूद हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com