कांच के बर्तन में खाना बनाने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
Sneha Sharma
16-02-2025, 17:33 IST
www.herzindagi.com
आजकल भारतीय किचन में कांच के बर्तनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कांच के बर्तन न केवल देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि ये टॉक्सिन्स-फ्री कुकिंग के लिए भी आदर्श माने जाते हैं। हालांकि, कांच के बर्तनों का उपयोग करते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, ताकि उनका सही तरीके से उपयोग किया जा सके और लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
कांच के बर्तनों का इस्तेमाल
अगर आप भी कांच के बर्तनों में खाना बनाना पसंद करते हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए, हम आपको कांच के बर्तनों का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सीधे स्टोव पर न रखें
आपको यह जानना चाहिए कि कांच के बर्तनों में खाना बनाने की सबसे बड़ी समस्या थर्मल शॉक होती है। अगर आप कांच के बर्तन को सीधे स्टोव पर रखेंगे, तो वह टूट सकते हैं। इसलिए, कांच के बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले उसे रूम टेम्प्रेचर पर लाएं, ताकि उसे अचानक गर्मी से कोई नुकसान न हो।
खाली बर्तनों को गैस पर न रखें
कई बार हम कांच के खाली बर्तनों को सीधे गैस पर रख देते हैं, जो कि गलत होता है। इससे बर्तन आसानी से टूट सकते हैं या उनमें क्रैक आ सकते हैं। इसलिए, कांच के बर्तनों को कभी भी डायरेक्ट स्टोव पर न रखें और खाली बर्तनों को गैस पर बिल्कुल न रखें।
इंडक्शन और ओवन का उपयोग
अगर आप कांच के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको केवल इंडक्शन और ओवन का ही उपयोग करना चाहिए। इससे कांच के बर्तन टूटने से बच जाएंगे और तापमान भी अधिक नहीं बढ़ेगा, जिससे खाना सही तरीके से पक सकेगा।
सख्त स्क्रब का इस्तेमाल न करें
जब भी आप कांच तो ब्रश का उपयोग या फिर सख्त स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इससे आपके आपके बर्तनों में दरार आ सकती है और इससे यह कमजोर हो सकते हैं।
सॉफ्ट स्पॉन्ज का इस्तेमाल
अगर आप कांच के बर्तन का साफ करना चाहते है, तो आप इसके लिए लिक्विड साबुन और सॉफ्ट स्पॉन्ज का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। टूटने से बचाने के लिए आप बर्तनों को पूरी सावधानी से रखें।
अगर आप कांच के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे है, तो आपको इंडक्शन और ओवन का ही इस्तेमाल करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com