वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधों को लगाना बहुत फलदायी माना जाता है। इन्हीं में से एक है मनी प्लांट, जो आपको अधिकतर लोगों के घर देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आपने कभी ब्लैक मनी प्लांट देखा है? आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जानेंगे कि घर में काले धन का पौधा लगाने से क्या होता है।
ब्लैक मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में काले रंग का मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। वहीं, हल्के रंग के मनी प्लांट को अच्छा नहीं माना जाता है।
Image Credit : Meta AI
घर में सकारात्मकता लाए
माना जाता है कि घर में काले धन का पौधा लगाने से वहां से नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता आती है।
घर में सुख-समृद्धि
अगर आप घर में ब्लैक मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, तो इससे सुख और समृद्धि आती है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
नजर दोष से बचाए
वास्तु के अनुसार, घर में गहरे रंग का मनी प्लांट लगाने से नजर दोष से बचाव होता है। साथ ही, घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
धन लाभ
माना जाता है कि ब्लैक मनी प्लांट लगाने से जातक के घर में धन का आगमन हो सकता है। साथ ही, इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
वास्तु दोष करे दूर
अगर आप घर में ब्लैक मनी प्लांट लगाते हैं, तो इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है। साथ ही, मानसिक शांति मिलती है।
हवा की गुणवत्ता सुधारे
मनी प्लांट का पौधा घर की हवा को शुद्ध करने में भी सहायक साबित होता है। साथ ही, इससे तनाव से भी राहत मिल सकती है।
घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।