जूते या चप्पल खरीदने के लिए हम किसी दिन या शुभ अवसर का इंतजार नहीं करते हैं। इसे हम अपनी सुविधा के अनुसार खरीदते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीद लेते हैं। ऐसा करने से शुभ या अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में-
शनिवार को जूते चप्पल क्यों नहीं खरीदें
ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि पैरों का संबंध शनि से माना जाता है।
किस दिन नहीं खरीदने चाहिए जूते चप्पल
वास्तु के अनुसार शनिवार के अलावा मंगलवार और अमावस्या के दिन जूते चप्पल नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में दुखों का प्रवेश हो सकता है।
शनिदेव नाराज होते हैं
कहा जाता है कि शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीदने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इसकी वजह से शनि दोष पैदा हो सकता है।
घर में दरिद्रता आती है
शनिवार के दिन जूते चप्पल नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
नकारात्मकता आती है
गलत दिन जूते चप्पल खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जिसकी वजह से शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीदने से मना किया जाता है।
दुर्भाग्य लाता है
वास्तु के अनुसार गलत दिन पर जूते चप्पल खरीदने से दुर्भाग्य आता है। यह जीवन में कई तरह की परेशानियां ला सकता है।
किस दिन खरीदे जूते चप्पल
वास्तु के अनुसार जूते चप्पल शुक्रवार के दिन खरीदे जा सकते हैं। इस दिन जूते पहनना और खरीदना दोनों शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन जूते चप्पल खरीदने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।