सपने में भगवान गणेश की टूटी मूर्ति देखना शुभ या अशुभ?


Jyoti Shah
12-09-2024, 15:00 IST
www.herzindagi.com

    हर व्यक्ति रात में सोते समय कोई न कोई सपना जरूरी दिखता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इनमें से कुछ सपने हमें शुभ या अभुश संकेत देते हैं। ऐसे में अगर आपने सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखी है, तो आइए जानते हैं कि यह सपना क्या संकेत देता है।

अशुभ संकेत

    अगर आप सपने में भगवान गणेश की टूटी हुई प्रतिमा को देखते हैं, इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको सावधान रहना चाहिए।

कोई दुर्घटना होने का संकेत

    माना जाता है कि सपने में भगवान गणेश की टूटी हुई मूर्ति देखना इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में कोई दुर्घटना हो सकती है।

करीबी के साथ हादसे का संकेत

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गणपति बप्पा की टूटी प्रतिमा देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके किसी करीबी के साथ कोई हादसा हो सकता है।

बड़े बदलाव का संकेत

    सपने में भगवान की टूटी हुई मूर्ति दिखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकती है। यह बदलाव नकारात्मक या सकारात्मक भी हो सकता है।

आध्यात्मिक संकट का संकेत

    गणेश भगवान की खंडित मूर्ति सपने में देखना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक संकट आ सकता है।

भक्ति पर नहीं दे रहे ध्यान

    भगवान की टूटी मूर्ति स्वप्न में देखना इस बात का इशारा हो सकता है कि आप भगवान की भक्ति में सही तरीके से ध्यान नहीं लगा रहे हैं।

भगवान से मांगे क्षमा

    अगर सपने में बप्पा की टूटी मूर्ति देखते हैं, तो भगवान से तुरंत क्षमा मांग लेनी चाहिए। साथ ही, विधि-विधान से गणपति जी की पूजा करें।

    भगवान गणेश की टूटी मूर्ति सपने में देखना शुभ नहीं माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।