घर की किस दिशा में कांच का सामान रखना चाहिए?


Sneha Sharma
30-04-2025, 16:15 IST
www.herzindagi.com

    घर को सजाने के लिए कांच का सामान रखा जाता है। इससे घर की सुंदरता को बढ़ाती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी तेज होता है।

किस दिशा में कांच का सामान रखना चाहिए?

    आपको बता दें कि कांच के सामान का सही उपयोग करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। घर में कांच का सामान रखने से वातावरण सकारात्मक होता है। ऐसे में इसे सही दिशा में रखना चाहिए। चलिए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं कि घर की किस दिशा में कांच का सामान रखना चाहिए?

कांच के सामान का वास्तु महत्व

    वास्तु शास्त्र में कांच के सामान का विशेष महत्व माना जाता है। यह एक पारदर्शी पदार्थ है, जो घर के प्रकाश को प्रतिबिंबित देता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इसका इस्तेमाल सजावटी आइटम, दर्पण, खिड़कियों किया जाता है।

इस दिशा में रखें कांच का सामान

    आपको बता दें कि घर में कांच का सामान पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। इसे जीवनदायिनी ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है।

उत्तर दिशा में रखें कांच का सामान

    पूर्व दिशा के साथ साथ घर में कांच का सामान रखने के लिए उत्तर दिशा भी बेहद शुभ मानी गई है। यह दिशा धन और समृद्धि का प्रतीक होती है और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

इस दिशा में न रखें कांच का सामान

    आपको बता दें कि घर में कांच का सामान रखने के लिए दक्षिण दिशा सही नहीं होती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करती है और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव हो सकता है।

वास्तु दोष का कारण

    आप कभी भी घर की पश्चिम दिशा में कांच का सामान न रखें। आपको बता दें कि ऐसा करने से यह घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी संबंध खराब होते हैं। इससे काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दर्पण लगाने की सही दिशा

    आपको बता दें कि कांच का सामान की तरह ही घर के दर्पण को भी आप त्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के लोगों को उन्नति में सहायता मिलती है।

    आप कभी भी घर की पश्चिम दिशा में कांच का सामान न रखें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva