किचन की बेकार चीजों से खाद बनाएं, हरा भरा गार्डन पाएं


Preeti Sharma
08-09-2023, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    लोगों के बीच गार्डनिंग का चलन काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से अक्सर लोग अपने घर की बालकनी में ही गार्डनिंग करने लगते हैं। इसे हरा भरा रखने के लिए आप किचन की बेकार चीजों यानी वेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए, जानें-

जैविक खाद

    किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इनका इस्तेमाल जैविक खाद के रुप में भी कर सकती हैं।

किचन वेस्ट

    किचन में मौजूद सूखी पत्तियां, मसाले, फलों और सब्जियों के छिलके आदि का इस्तेमाल आप पौधों को हरा भरा रखने के लिए कर सकती हैं।

नाइट्रोजन युक्त

    कचरा बची हुई सब्जियों के छिलके और फलों जैसे केले आदि में नाइट्रोजन पाया जाता है। इन्हें आप अलग रखें।

कार्बन युक्त

    कचरा कार्डबोर्ड, सूखे पत्ते, अखरोट के छिलके और अंडे के डिब्बे आदि में कार्बन पाया जाता है। इसे भी अलग कर लें।

कैसे बनाएं

    एक कंटेनर या जमीन में कम से कम 14 इंच का गढ्डा खोद लें। इसमें ऑक्सीजन के लिए छेद कर दें।

ऐसे बनाएं खाद

    इसके बाद कंटेनर या गढ्डे में सबसे पहले नाइट्रोजन युक्त हरा कचरा डालें और इसके ऊपर से कार्बन युक्त कचरा को डालें।

इतने समय में तैयार होगा खाद

    इसके बाद कंटेनर या गढ्डे में ऊपर से मिट्टी डाल दें। इस वेस्ट को खाद बनने में कम से कस 3 हफ्ते का समय लग सकता है।

    इस तरह आप किचन के वेस्ट से पौधों को हरा भरा रखने के लिए खाद बना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com