आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलते हमें शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक रात को देर से सोना और सुबह जल्दी न उठना, जिसका असर पूरे हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डाली जा सकती है।
रात में न चलाएं फोन
अगर आप जल्दी सोने की आदत डालना चाहते हैं, तो सोने से 1-2 घंटे पहले फोन चलाना छोड़ दें। साथ ही, अपने दिमाग में सोने के टाइम को याद रखें।
सोने का समय करें तय
रात में एक सोने का समय तय करें, जिससे आपकी 7-8 घंटे की नींद पूरी हो सके। साथ ही, आप सुबह जल्दी उठ जाएं। इस समय पर रोज सोने की कोशिश करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको खुद ही तय किए समय पर नींद आने लगेगी।
अलार्म को खुद से रखें दूर
हम कई बार सुबह अलार्म बजने पर उसे बंद करके दोबारा सो जाते हैं। इससे बचने के लिए सुबह का अलार्म सेट करके उसे खुद से दूर करें। इससे आपको अलार्म बंद करने के लिए उठकर जाना पड़ेगा।
रात में हल्का खाना खाएं
अगर आप रात में ज्यादा खाना खा लेते हैं, तो इसका सीधा अगर हमारी नींद पर भी पड़ता है। ऐसे में रात में हल्का खाना ही खाकर सोएं।
दिन में बढ़ाएं फिजिकल एक्टिविटी
जब हम दिन में फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं, तो रात में अपने आप ही थकान से नींद आने लगती है। इससे जल्दी और चैन की नींद आनी शुरू हो सकती है।
मेडिटेशन करें
अगर आपको तनाव के चलते रात में नींद नहीं आती है, तो रोज सुबह उठकर कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। इससे मन शांत होता है और रात में अच्छी नींद आती है।
सुबह रोशनी में जाएं
अगर आप सुबह उठकर तेज रोशनी में जाते हैं, तो इससे नींद खुलने में मदद मिलती है। साथ ही, रात में भी हल्की लाइट में सोएं।
इन तरीकों से आप जल्दी सोने और उठने की आदत डाल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।