अगर आपका बच्चा टीवी, मोबाइल पर ज्यादा समय देता है तो बच्चे के स्क्रीन टाइम को कुछ टिप्स की मदद से आसानी से कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
बड़ी स्क्रीन चुनें
जब भी आपका बच्चा कुछ मिनटों से ज्यादा समय के लिए स्क्रीन देख रहा हो जैसे ऑनलाइन क्लास या किसी किसी अन्य काम के लिए तो फोन की जगह उसे कंप्यूटर का इस्तेमाल करने दें। स्क्रीन जितनी ज्यादा बड़ी होगी उसकी आंखों पर उतना कम जोर पड़ेगा।
जरूरी काम के लिए दें फोन
आपको अपने बच्चे को सिर्फ जरूरी काम करने के लिए फोन देना चाहिए। जैसे आप उन्हें पढ़ाई करने के लिए फोन दे सकती हैं पर बहुत अधिक गेम खेलने के लिए फोन या लैपटॉप का यूज बच्चों को ना करने दें।
स्क्रीन टाइम को करें सीमित
पेरेंट्स को बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित कर देना चाहिए। उन्हें प्रति दिन अधिकतम दो घंटे तक ही देखने देना चाहिए। टेक्नोलॉजी के उपयोग को सीमित करने के लिए रूम में कंप्यूटर और दूसरी तरह के उपकरणों को बच्चों को बहुत अधिक यूज न करने दें।
अलग एक्टिविटी करवाएं
यदि आपका बच्चा दिन में कई घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठा रहता है, तो यह जरूरी है कि आप इस पर ध्यान दें। उसे अन्य एक्टिविटी करने के लिए कहें। आप अपने बच्चे के साथ पेंटिंग, कलरिंग या फिर कोई गेम भी खेलें। इससे उनका स्क्रीन टाइम कम होगा।
रोल मॉडल बनें
अपने बच्चे के स्क्रीन टाइम को करने से पहले आपको खुद भी अपने स्क्रीन टाइम को करना होगा। इससे आप अपने बच्चे के लिए एक रोल मॉडल बन सकते हैं। आपके कार्य और व्यवहार ही उन्हें जीवन भर हेल्दी एक्टिविटी को फॉलो करने में मदद करेंगे।
खाते समय रखें स्क्रीन से दूर
खाना खाते वक्त बच्चे को स्क्रीन से दूर रखना चाहिए क्योंकि स्क्रीन के सामने खाना खाने से बच्चे में मोटापा तेजी से बढ़ता है। आपको घंटे निर्धारित करने चाहिए ताकि बच्चा केवल टाइम टेबल के अनुसार ही स्क्रीन देख सके।
बेडरूम को बनाएं स्क्रीन-फ्री
टीवी, वीडियो गेम और कंप्यूटर को बच्चों के कमरे की बजाए कॉमन एरिया में लगवाएं। इससे बच्चा क्या देखता और खेलता है इसकी जानकारी आपको मिलती रहेगी साथ ही आप स्क्रीन टाइम को भी मॉनिटर कर पाएंगे।
इन टिप्स की मदद से आप बच्चों का स्क्रीन टाइम कम कर पाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।