प्रदोष व्रत कितने साल तक करना चाहिए?


Pragati Pandey
09-04-2025, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में व्रत का विशेष महत्व होता है। लोग कई सारे व्रत करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि प्रदोष व्रत कब तक करना चाहिए। इस बारे में हमें  ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने जानकारी शेयर की है।

प्रदोष व्रत क्यों करते हैं?

    भगवान शंकर को प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद प्राप्ति के लिए हिंदू धर्म में महिलाएं और पुरुष इस पवित्र व्रत को करते हैं। इसके करने से जीवन में सकारात्मकता और शुद्धता बनी रहती है।

प्रदोष व्रत कब शुरू करें?

    सबसे पहले आपको बताते हैं कि प्रदोष व्रत कब शुरू करना चाहिए। अगर आपको प्रदोष व्रत शुरू करना है, तो आप किसी भी महीने में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुरुआत कर सकते हैं।

प्रदोष व्रत शुरू करने के लिए शुभ महीना

    अगर आपको प्रदोष व्रत शुरू करने के लिए किसी शुभ महीने की तलाश है, तो आप श्रावण या फिर कार्तिक माह में शुरू कर सकते हैं। इन दोनों में महीने में प्रदोष व्रत शुरू करना अच्छा माना जाता है।

अपनी इच्छानुसार करें प्रदोष व्रत

    प्रदोष व्रत एक ऐसा व्रत है, जो आपकी श्रद्धा और विश्वास पर किया जा सकता है। इस व्रत को आप अपनी इच्छा, श्रद्धा और विश्वास के अनुसार, जितना चाहें, उतना साल रह सकते हैं।

कितना करें प्रदोष व्रत?

    शास्त्रों में बताई गई बातों को मानें, तो किसी भी प्रदोष व्रत करने वाले व्यक्ति को कम से कम 11 या 26 त्रयोदशी तिथियों तक प्रदोष व्रत करना ही चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

प्रदोष व्रत का उद्यापन करने की विधि

    अगर आपको अपने प्रदोष व्रत का उद्यापन करना है, तो आप इसे त्रयोदशी के शुभ दिन पर ही कर सकते हैं। इसके अलावा 11 या 26 प्रदोष व्रत पूरे होने के बाद आप व्रत का उद्यापन कर सकते हैं।

प्रदोष व्रत की पूजा सामग्री

    प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करें और साफ कपड़े पहने। इसके बाद पूजा से संबंधित सामग्री का प्रबंध करें। ध्यान दें कि यह व्रत भगवान शिव की उपासना के लिए किया जाता है,तो उनकी पसंद की चीजें जरूर शामिल करें।

    प्रदोष व्रत करना शुभ माना जाता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com