पीरियड्स में कितने दिन तक पूजा नहीं करनी चाहिए?


Nikki Rai
05-04-2024, 07:33 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। शास्त्रों की मानें, तो पूजा के वक्त व्यक्ति का मन और तन दोनों साफ होने चाहिए। ऐसे में आपने सुना होगा कि महिलाएं पीरियड्स में इसी वजह से पूजा नहीं करतीं, तो सवाल ये बनता है कि पीरियड्स के बाद कब से पूजा शुरू करें। आइए एस्ट्रोलॉजी और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानते हैं पीरियड्स में कितने दिन तक पूजा नहीं करनी चाहिए?

पूजा में शुद्धता

    पूजा के दौरान महिलाओं के लिए भी कई तरह के नियम पालन करने का विधान है। इनमें से एक नियम पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। इसके अलावा इन दिनों महिलाओं का मंदिर जाना भी वर्जित होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से शुद्धता भी एक कारण है।

पीरियड्स में पूजा की मनाही क्यों?

    ऐसा माना जाता है कि उस समय महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का संचार अधिक होता है, जिसे भगवान सह नहीं सकते। यही वजह है कि पीरियड्स में यदि कोई महिला तुलसी में जल डाले, तो इससे पौधा सूख जाता है।

कितने दिन बाद करें पूजा?

    ज्योतिष एक्सपर्ट्स की मानें, तो पीरियड्स के 5वें दिन आप बालों को धोने के बाद पहले की तरह सामान्य रूप में पूजा कर सकती हैं। कुछ महिलाओं के पीरियड्स 7 दिनों तक चलते हैं लेकिन जरूरी पूजा-पाठ में आप 5 दिन बाद पूजा कर सकती हैं।

पीरियड्स में पूजा कैसे करें?

    अगर बिना पूजा किए आपका दिन नहीं कटता, तो ऐसे में आप मानसिक पूजा कर सकती हैं। मंदिर या पूजा के सामान को बिना स्पर्श किए, दूर बैठकर ही मन से पूजा करें।

पीरियड्स में मंत्र जाप कैसे करें?

    अगर आप रोजाना माला करती हैं, तो आप पीरियड्स के दौरान भी मन में मंत्रों का जाप कर सकती हैं। केवल अपनी माला का इस्तेमाल न करें।

पीरियड्स में व्रत कैसे करें?

    अगर व्रत या पूजा-पाठ के दौरान पीरियड्स आ जाएं, तो ऐसे में महिलाओं को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। केवल आपको मंदिर नही जाना चाहिए और सामान भी नहीं छूना चाहिए।

पीरियड्स के बाद मंदिर कब जाएं?

    पीरियड्स के बाद आप 5वें दिन बाल धोकर मंदिर जा सकती हैं। इसके बाद आप अच्छे से पूजा कर सकती हैं।

    पीरियड्स के बाद आपको भी इन बातों का ख्याल रखते हुए पूजा करनी चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com