दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री घटनाओं में से एक है टाइटैनिक शिप डूबना, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इस पर एक मूवी भी बनी थी जिसे लगभग सबने देखा होगा। आज हम बताने जा रहे हैं टाइटैनिक के इतिहास से जुड़ी कुछ रोचक बातें-
Image Credit : Lexica
आइसबर्ग से टकराया
टाइटैनिक का सफर 10 अप्रैल 1912 में शुरू हुआ था और 15 अप्रैल 1912 को यह आइसबर्ग से टकराकर डूब गया। इस हादसे में लगभग 1517 लोगों की जान चली गई थी।
सालों बाद मिला मलबा
यह जहाज इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था कि इसका मलबा ढूंढने में लगभग 73 साल लग गए। 1 सितंबर 1985 को जहाज के अवशेषों का पता लगाया गया था।
टाइटैनिक की कीमत
इस जहाज की कीमत सन 1912 में 7.5 मिलियन डॉलर थी। वहीं, टाइटैनिक पर बनी फिल्म का बजट लगभग 200 मिलियन डॉलर था।
जहाज का इंटीरियर
टाइटैनिक जहाज बहुत ही लग्जरी और मॉडर्न स्टाइल का था, जिसके अंदर का इंटीरियर लंदन के एक होटल द रिट्ज से इंस्पायर्ड था।
2200 लोग सवार
जहाज का सफर शुरू होने के समय उसमें करीब 2200 लोग सवार थे, जिसमें से लगभग 1500 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 700 लोग डूबने से बच गए।
म्यूजिक
टाइटैनिक के डूबते समय म्यूजिशियन शांति की भावना को बनाए रखने के लिए म्यूजिक बजाते रहे। यह संगीत लगभग 2 घंटे 5 मिनट तक चलता रहा था।
जहाज डूबने का समय
कहा जाता है कि जहाज को पूरी तरह डूबने में तकरीबन 2 घंटे 40 मिनट का समय लगा था। यह अंदाजा उस दौरान लगाया गया जब आइसबर्ग के स्पॉटिंग को लेकर पहला अलर्ट निकाला गया था।
कहा जाता है कि टाइटैनिक का जीवन काल कुल 5 दिन का था। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com पर।