खिड़कियों पर जमा गंदगी होगी चुटकियों में साफ, अपनाएं ये टिप्स


Preeti Sharma
05-10-2024, 17:17 IST
www.herzindagi.com

    कई बार खिड़कियों पर गंदगी जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि चुटकियों में खिड़कियों की गंदगी को कैसे साफ करें?

Image Credit : herzindagi

खिड़कियों पर गंदगी

    धूल-मिट्टी से घर की खिड़कियों पर गंदगी जमा होने लगती है। कई बार ऐसे दाग लग जाते हैं, जिसे साफ करने में घंटों मेहनत करनी पड़ती है।

Image Credit : herzindagi

क्लीनर का इस्तेमाल

    अक्सर लोग खिड़कियों पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी दाग सही से साफ नहीं होते हैं।

Image Credit : herzindagi

जाली को निकाल दें

    अगर आपकी खिड़कियों पर नायलॉन या लोहे की जाली लगी है, तो इसे निकालकर साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी का घोल बनाकर कपड़े वाले ब्रश से साफ कर सकते हैं।

Image Credit : herzindagi

खिड़कियों के कांच साफ करें

    इसे साफ करने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालकर खिड़कियों के कांच की सफाई कर सकते हैं।

Image Credit : herzindagi

डिश सोप का उपयोग करें

    घर की खिड़कियों को साफ करने के लिए डिश सोप का उपयोग कर सकते हैं।यह विंडो की क्लीनिंग के के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से खिड़कियों पर चमक आ जाती है।

Image Credit : herzindagi

सिरका का उपयोग करें

    इसका उपयोग साफ-सफाई के लिए किया जाता है। खिड़कियों पर सिरके की कुछ बूंदे डालकर उसे कपड़े की सहायता से साफ करें। ऐसा करने से खिड़कियों की गंदगी दूर होने लगती है।

Image Credit : herzindagi

खिड़कियों पर चमक

    इन आसान टिप्स को अपनाकर खिड़कियों की सफाई कर सकते हैं। इससे खिड़कियों पर चमक आ जाती है और देखने में भी अच्छा लगता है।

Image Credit : herzindagi

इन बातों का ध्यान रखें

    खिड़की की सफाई करते समय इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद अन्य चीजों का उपयोग करें। इसके अलावा, किसी भी चीज की सफाई करते हुए हाथ में ग्लव्स जरूर पहनें।

Image Credit : herzindagi

    घर में जमा गंदगी को दूर करने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ

Image Credit : herzindagi