Chandrayaan-3 से जुड़े ये 7 अमेजिंग फैक्ट्स आप भी जानें


Nikki Rai
23-08-2023, 12:35 IST
www.herzindagi.com

    पूरे देश के साथ-साथ दुनियाभर के देशों की नजर इस वक्त भारत के मिशन चंद्रयान 3 पर है। जल्दी ही चंद्रयान 3 चांद की सहत पर सेफ लैंडिंग करने वाला है। ऐसे में आइए जानें इससे जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स-

चंद्रयान-3 मिशन की कॉस्ट

    अगर आप इस मिशन के पूरे खर्च के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें चंद्रयान-3 मिशन की पूरी कॉस्ट करीब 75 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 615 करोड़ रुपये है।

चंद्रयान-3 क्या करेगा

    बहुत से लोग नहीं जानते कि चंद्रयान-3 क्या करने वाला है, तो आपको बता दें कि इसमें एक रोवर है। ये रोवर इसरो में बैठे वैज्ञानिकों को चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां भेजेगा।

चंद्रयान-3 का ट्रैवल टाइम

    14 जुलाई को 2.35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई थी। इसके लैंडर की 23 या 24 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। चंद्रयान को लॉन्च वीइकल मार्क-III से लॉन्च किया जाएगा।

चंद्रयान-3 चांद पर कब उतरेगा

    चंद्रयान-3 बुधवार 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो का कहना है कि मिशन शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिग करेगा।

चंद्रयान चांद पर किस जगह उतरेगा

    चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल पर उतारा जाएगा क्योंकि चांद का साउथ पोल नॉर्थ पोल से ज्यादा बड़ा है। यहां पानी के होने की संभावना है, जिसकी खोज चंद्रयान-3 करेगा।

चंद्रयान-3 कितनी देर में चांद पर उतरेगा

    अगर बात करें लाइव अपडेट्स की, तो इसरो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी महज 25 किलोमीटर रह गई है।

चंद्रयान-3 क्यों जरूरी है

    लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिनों तक प्रयोग करेंगे। वहीं प्रॉपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में ही रहकर चांद की सतह से आने वाले रेडिएशंस का अध्ययन करेगा।

    क्या आप चंद्रयान-3 से जुड़ी ये अनसुनी बाते पहले से जानते थे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com