सोते समय सपने में कुछ भी आ सकता है। कई बार हमें सपने में अच्छी, तो कई बार बुरी चीजें दिखाई देती हैं। कुछ चीजें इतनी खतरनाक होती हैं कि हम इन्हें लंबे समय तक याद नहीं रखना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपको सपने में कभी शमशान दिखा है, तो इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत जान लें -
शव यात्रा देखना
अगर आप सपने में शव यात्रा देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपकी कोई इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है।
शमशान जाते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को शमशान जाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप पर मंडरा रही मुसीबतें जल्दी ही खत्म होने वाली हैं।
शव को अग्नि देते देखना
अगर आपको सपने में कोई शव को अग्नि देते हुए दिखता है, तो समझ जाएं कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। इससे आपके अंदर की नकारात्मकता दूर होगी।
शमशान घाट देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में शमशान घाट देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने से आपकी जीवन में तरक्की होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शमशान में दान करते हुए देखना
अगर आप कुद को सपने में शमशान में दान करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप जल्दी ही समाज-कल्याण के कार्यक्रम में योगदान करेंगे या कुछ शुभ होगा।
अंतिम क्रिया होते देखना
अगर आप सपने में किसी की अंतिम क्रिया होते हुए देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने से आपको आने वाले कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
खुद को मरा हुआ देखना
सपने में अगर कोई व्यक्ति खुद की मृत्यु देख लेते है, तो इससे उसकी आयु बढ़ जाती है और जीवन की कठिनाइयां समाप्त हो जाती हैं।
अगर आप भी सपने में मौत से जुड़ी ये चीजें देखते हैं, तो जान लें क्या शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।