गणपति को घर लाने के बाद 10 दिनों में करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत
Jyoti Shah
10-09-2024, 06:30 IST
www.herzindagi.com
गणेश चतुर्थी का 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में गणपति बप्पा को लेकर आ गए हैं। ऐसे में अगर आप इन 10 दिनों के बीच कुछ खास उपाय कर लें, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें गणेश उत्सव से जुड़े कुछ उपायों के बारे में-
रंग-बिरंगे वस्त्र पहनाएं
गणपति बप्पा को इन 10 दिनों में लाल, पीले और गुलाबी जैसे रंग-बिरंगे वस्त्र पहनाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
इन चीजों का भोग लगाएं
बप्पा को मोदक बेहद प्रिय है। ऐसे में गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी को मोदक, मालपुआ और लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं।
जीवन में खुशहाली
गणपति जी को इन चीजों का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन के दुख दूर हो सकते हैं। साथ ही, घर में खुशहाली आने लगती है।
दूर्वा घास अर्पित करें
माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा घास बेहद प्रिय है। ऐसे में गणेश उत्सव के दौरान उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करना फलदायी माना जाता है।
गणेश भगवान की कृपा
अगर आप बप्पा को दूर्वा अर्पित करते हैं, तो इससे गणेश जी की विशेष कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आती है।
गणेश चालीसा का पाठ करें
अगर आप गणेश उत्सव के दौरान गणेश चालीसा का पाठ करते हैं, तो इसे बहुत ही फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
चमकेगी किस्मत
गणेश चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो सकते हैं। साथ ही, व्यक्ति की किस्मत भी चमक सकती है।
इन उपायों को करना फलदायी साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।