दिवाली की सजावट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगी शोभा


Nikki Rai
17-10-2022, 13:05 IST
www.herzindagi.com

    दिवाली में घर की साफ-सफाई और सजावट का बहुत अधिक महत्व है। घर की सुंदरता का सीधा संबंध सकारात्मक ऊर्जा से है। इस दिवाली घर की सजावट कुछ अलग तरीके से करें। आइए जानें कैसे करें डेकोरेशन-

फ्लोटिंग कैंडल्स

    इस दिवाली घर में फ्लोटिंग कैंडल्स को जरूर शामिल करें। इसके साथ ही पानी से भरे बर्तन में खुशबूदार फूल और फ्लोटिंग कैंडल्स दोनों डालें। मेहमानों की नजर इससे हटेगी ही नहीं।

फूलों से सजाएं घर

    घर को हर तरफ से खुशबूदार फूलों से सजाएं। इससे घर की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही घर में बहुत अच्छी खुशबू भी आएगी।

मेन गेट सजाएं

    दिवाली में घर के मेन गेट की सजावट सबसे जरूरी है। माना जाता है माता लक्ष्मी को स्वच्छ घर अच्छे लगते हैं। ऐसे में दरवाजे को अच्छे से लाइट्स, दीए और फूलों से सजाएं।

तोरण लगाएं

    घर के हर दरवाजे पर फूलों और आम के पत्तों से बने हुए तोरण लगाएं और घर की खूबसूरती बढ़ाएं। इससे कम चीजों में भी घर फेस्टिव वाइब्स से भर जाएगा।

फूलों की रंगोली

    घर के पूजा स्थल और मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंगोली बनाएं। इस साल फूलों की रंगोली बनाकर अपने घर की शोभा बढ़ाएं।

दीए से सजाएं

    दिवाली पर घर में दीए लगाना एक बहुत पुरानी परंपरा है। इस दिवाली घर में दीए पेंट करके सजाएं। घर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

मंदिर की सजावट

    इस दिवाली घर के मंदिर की सजावट करना बिल्कुल ना भूलें। मंदिर को दीए, फूल और लाइट्स से सजाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com