क्या मां काली की तस्वीर घर पर रख सकते हैं?


Preeti Sharma
16-07-2024, 11:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। इसके चलते हर घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाई जाती है। वहीं मां काली को भी कई लोग पूजते हैं। यह मां दुर्गा का रौद्र रूप है। इसी कड़ी में हम जानेंगे कि क्या मां काली की तस्वीर को घर पर लगाया जा सकता है या नहीं।

मां काली

    हिंदू धर्म में मां काली को असुरों का संहार करने वाली बताया है। उन्हें विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में पूजा जाता है। मां काली को आदिशक्ति भी कहा जाता है।

घर में भगवान की तस्वीर लगाना

    मान्यताओं के अनुसार घर में भगवान की तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। घर में लक्ष्मी जी, गणेश जी, शिव जी, हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं की तस्वीर लगाई जाती है।

घर में मां काली की तस्वीर रखना?

    माना जाता है कि मां काली की तस्वीर को घर पर रखने से बचना चाहिए। क्योंकि यह मां दुर्गा का विध्वंसक रूप होता है, जो घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

मां काली का रौद्र रूप

    मां काली अपने रौद्र रूप में होती हैं। इस वजह से ऐसी तस्वीर को घर पर लगाने से डर की भावना पैदा हो सकती है। इस वजह से इसे घर में नहीं लगाया जाता है।

नकारात्मकता आती है

    वास्तु के अनुसार घर में मां काली की तस्वीर को रखना सही नहीं होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

अशांति आती है

    माना जाता है कि घर में मां काली की तस्वीर लगाने से माहौल शांतिपूर्ण नहीं रहता है। इसलिए घर का वातावरण सही रखने के लिए मां काली की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।

मां काली की पूजा का संबंध

    ऐसा कहा जाता है कि मां काली की पूजा ज्यादातर तंत्र साधना के लिए किया जाता है। इस कारण मां काली की तस्वीर घर पर नहीं रखनी चाहिए।

    वास्तु के अनुसार घर पर मां काली की तस्वीर को रखने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।