शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं? जानें


Preeti Sharma
25-05-2024, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    सोना इतना महंगा हो गया है कि हर कोई आसानी से खरीद नहीं सकता है। लेकिन चांदी आम आदमी के बजट में होती है। चांदी की बनी चीजें या अंगूठी पहनना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। अगर आप भी चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो शुभ दिन का चयन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं क्या शनिवार के दिन चांदी खरीदना अच्छा होता है।

शुभ दिन का महत्व

    वास्तु के अनुसार चांदी की वस्तु खरीदने के लिए शुभ दिन का चुनाव करना चाहिए। इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं।

सुख-समृद्धि आती है

    वास्तु के अनुसार चांदी खरीदने के लिए शुभ दिन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे सुख-समृद्धि में विकास होता है।

शनिवार के दिन चांदी खरीदना

    माना जाता है कि शनिवार के दिन चांदी खरीदना शुभ होता है। इस दिन चांदी की चीजों को खरीदने से शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

शनिदेव प्रसन्न होते हैं

    शनिवार के दिन चांदी से जुड़ी चीजों को खरीदने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि इससे चांदी वस्तुएं ज्यादा समय तक चलती हैं।

सकारात्मकता आती है

    शनिवार के दिन चांदी की वस्तु खरीदने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में बरकत होती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करे

    माना जाता है कि शनिवार के दिन चांदी की मूर्ति खरीद कर घर पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

कब खरीदें चांदी

    शनिवार के अलावा, चांदी की वस्तुओं को गुरुवार के दिन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे भी वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है।

    वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन चांदी की चीजों को खरीदा जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।