अक्सर लोग घरों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। आइए वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया से जानते हैं कि रिश्ते को मधुर बनाने के लिए बेडरूम में किस जगह मोर पंख रखना चाहिए?
Image Credit : herzindagi
वास्तु शास्त्र
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु के अनुसार रखी गई चीजें लाभकारी होती हैं।
Image Credit : herzindagi
मोर पंख
इसे बेडरूम में रखने से रिश्ते अच्छे बने रहते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही कलह भी दूर होने लगती है और प्रेम भी बढ़ने लगता है।
Image Credit : herzindagi
बेडरूम में मोर पंख रखना
वास्तु के अनुसार, बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम कोना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में मोर पंख रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है।
Image Credit : herzindagi
तकिए के नीचे मोर पंख रखना
पति-पत्नी के झगड़े को कम करने के लिए तकिए के नीचे मोर पंख रखना शुभ माना जाता है। रोजाना ऐसा करने से झगड़ों से छुटकारा मिलता है और प्रेम बढ़ने लगता है।
Image Credit : jagran
मोर पंख क्षतिग्रस्त न हो
बेडरूम में मोर पंख रखते समय इस बात का ध्या देना चाहिए कि पंख क्षतिग्रस्त न हो। इसके अलावा प्लास्टिक या अन्य तरह के मोर पंख नहीं रखना चाहिए।
Image Credit : herzindagi
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
बेडरूम में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। सही जगह मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Image Credit : herzindagi
घर के मंदिर में मोर पंख रखना
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर के मंदिर में मोर का पंख रखें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है।
Image Credit : herzindagi
घर में चीजों को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com