घर में रखनी है ओखली, जानें सही दिशा


Pragati Pandey
22-03-2025, 12:50 IST
www.herzindagi.com

    भारतीय घरों में ओखली रखने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में इसे रखने की सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी होता है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि घर में ओखली किस दिशा में रखनी चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।

ओखली का महत्व

    ओखली एक महत्वपूर्ण घरेलू सामान है, जिसे ज्योतिष में खास स्थान प्राप्त है। यह न केवल रसोई का हिस्सा है, बल्कि घर की ऊर्जा को प्रभावित भी कर सकती है।

ओखली का ज्योतिषीय प्रभाव

    ओखली का सही दिशा में होना घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है। इसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने मदद मिलती है।

ओखली को रखने की सही दिशा

    अगर आपको घर में ओखली को रखना है, तो आप उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इस दिशा को ओखली रखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह दिशा घर में समृद्धि और मानसिक शांति का संचार कर सकती है।

क्यों उत्तर-पूर्व दिशा है सही?

    उत्तर-पूर्व दिशा में ओखली रखने से मानसिक विकास और घर में समृद्धि आती है। यह दिशा घर के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सक्षम मानी जाती है, जो घर के सदस्यों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

ओखली की दिशा से जुड़ी गलतियां

    अगर ओखली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाता है, तो यह घर में धन की हानि और विवाद का कारण बन सकता है।

ओखली के रखरखाव के टिप्स

    ओखली को हमेशा साफ और सूखी जगह पर रखें। ओखली में अनाज या अन्य सामग्री डालने से पहले इसकी अच्छे से सफाई कर लें। ध्यान दें कि उसमें पानी न हो।

ओखली के साथ क्या रखना चाहिए?

    घर में ओखली के साथ पीतल की मूर्तियां रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और घर का वातावरण भी सही रहता है।

    ओखली रखने के लिए इस दिशा का इस्तेमाल कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik