उंगली में तांबे की अंगूठी पहनने से मिलते हैं ये 7 फायदे


Nikki Rai
13-12-2023, 11:11 IST
www.herzindagi.com

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे को सूर्य और मंगल का धातु कहा जाता है। इस धातु का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। तांबे की धातु से बनी अंगूठी पहनना भी काफी शुभ माना जाता है। तांबे की अंगूठी पहनने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें-

सूर्य होता है मजबूत

    ज्योतिष शास्त्र के के अनुसार, यदि जातक की कुंडली में सूर्य दोष हो तो व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस अंगूठी को धारण करने से सूर्य मजबूत होता है।

जीवन की परेशानियां होंगी दूर

    यदि कमजोर सूर्य के कारण जीवन में परेशानियां आप कम नहीं कर पा रहे तो ऐसे में तांबे की अंगूठी पहनें।

तनाव होगा कम

    तांबे की अंगूठी पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव में भी कमी आती है। साथ ही इससे गुस्सा भी नियंत्रण में रहता है।

मान-सम्मान बढ़ता है

    तांबे का संबंध सूर्य है और सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है।

मंगल होता है मजबूत

    तांबा का संबंध मंगल ग्रह से है। इसे धारण करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है।

किस उंगली में पहनें

    तांबे का छल्ला अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए। इस उंगली में इसे धारण करने के मंगल और चंद्रमा मजबूत होते हैं।

किस राशि के लिए शुभ

    ज्यादा गुस्सा आने वाले लोगों को सोच-समझकर तांबा पहनना चाहिए। मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए तांबा शुभ होता है।

    उंगली में तांबे की अंगूठी पहनने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com