हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का बहुत खास महत्व होता है। हनुमान जी की पूजा में इसका पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करता है, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें इस बारे में-
21 दिनों तक कैस करें पाठ
सुंदरकांड का पाठ 21 दिनों तक करना बेहद फलदायी माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा को सामने रखना चाहिए।
घी का दीपक जलाएं
स्नान करने और हल्के रंग के कपड़े पहनने के बाद हनुमान जी के सामने साफ आसन पर बैठना चाहिए। इसके बाद, बजरंगबली के सामने घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें।
जीवन की हर समस्या होगी दूर
21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में आने वाली हर समस्या से व्यक्ति को तुरंत निकलने का समाधान मिल जाता है।
हनुमान जी होंगे प्रसन्न
माना जाता है कि 21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। साथ ही, इससे बजरंगबली की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
जीवन में आएंगी खुशियां
अगर कोई व्यक्ति लगातार 21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करता है, तो इससे जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही, हर प्रकार के दुख खत्म हो सकते हैं।
कार्यों में मिलेंगे शुभ परिणाम
सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होना शुरू हो जाता है। वह हर कार्य को रूचि के साथ करता है, जिसका शुभ परिणाम प्राप्त होता है।
मन का भय होगा दूर
अगर आप लगातार 21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो इससे व्यक्ति के मन का भय दूर हो जाता है। साथ ही, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
21 दिनों तक सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।