स्वास्तिक बनाने से मिलते हैं लाभ, जानें बनाने का सही तरीका
Nikki Rai
2022-12-07,15:36 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को मंगल प्रतीक माना जाता है। हिंदू परिवारों में शुभ मौकों पर घर के दरवाजों और पूजा स्थल पर स्वास्तिक चिन्ह बनाया जाता है। इसे बहुत ही शुभ माना गया है। इसके जीवन में कई लाभ हैं, आइए जानें-
सूर्य का प्रतीक
हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ऋगवेद में स्वास्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है। साथ ही इसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं का रूप बताया गया है।
बच्चों की पढ़ाई
बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहे, इसके लिए आपको सफेद रंग के कागज पर स्वास्तिक बनाकर बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे या स्थान पर लगाना चाहिए। इससे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं।
काम में सफलता
अगर आपको किसी बड़े काम में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो ऐसे में आपको घर की पश्चिम दिशा में स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
व्यवसाय में तरक्की
अगर आपका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है, तो तिजोरी पर लाल रंग की रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। साथ ही उत्तर दिशा में इसे बनाना काफी लाभकारी है।
खुशियां बनी रहें
हर कोई चाहता है उसके घर में हमेशा खुशियां बनी रहें। इसके लिए आपको दक्षिण दिशा में घर की दीवार पर स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे खुशियों की बरसात होगी।
पैसे की कमी दूर
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन की कमी ना हो, तो घर की उत्तर दिशा में दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसे घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
कैसे बनाएं स्वास्तिक
- एस्ट्रो एक्सपर्ट जय मदान कहते हैं स्वास्तिक को कभी भी क्रॉस बना कर ना बनाएं।
- सबसे पहले स्वास्तिक का दायां भाग बनाएं और फिर बाएं भाग को पूरा बनाएं।
- कभी भी पहले प्लस का साइन बनाते हुए स्वास्तिक ना बनाएं इसे अशुभ माना जाता है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com