जेब में मोर का 1 पंख रखने से मिलते हैं ये 7 चमत्कारी फायदे
Nikki Rai
01-12-2023, 10:45 IST
www.herzindagi.com
मोर पंख को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इसे घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह के आर्थिक लाभ होते हैं। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि अपने पास जेब में एक मोर पंख रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें-
धन की समस्या होगी दूर
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जेब में एक मोर पंख रखने से पैसों के जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इससे धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
बुरी नजर दूर करे
यदि आप अपनी जेब में हमेशा एक मोर पंख रखते हैं, तो इससे आपको दूसरों की बुरी नजर छू भी नहीं पाती। इससे आप किसी प्रकार की बुरी शक्ति के खतरे में नहीं आते।
नकारात्मक ऊर्जा करे दूर
अक्सर नकारात्मक उर्जा जीवन में परेशानियों का कारण बन जाती हैं। ऐसे में यदि आप अपनी जेब में मोर का पंख रखते हैं, तो आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है।
भाग्य होगा मजबूत
जेब में मोर का 1 पंख रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है इसे साथ में रखने से भगवान कृष्ण सदैव आपके साथ रहते हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।
नौकरी में सफलता
अक्सर लाख जतन करने के बाद भी नौकरी में सफलता हासिल नहीं हो पाती। वहीं, अगर आप जेब में मोर पंख रखते हैं, तो इससे आपको सफलता मिल सकती है।
बाधाएं होंगी दूर
यदि आप किसी काम को करने के बारे में सोच रहे हैं और वो पूरा नहीं हो पा रहा है, तो उस काम को करने से पहले अपने साथ मोर का पंख रख लें। इससे आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी।
दुखों का होगा नाश
अगर आपके जीवन में दुख बढ़ गए हैं और आप हमेशा परेशान रहते हैं, तो इससे मुक्ति के लिए मोर पंख आपके काम आएगा। इसे साथ रखने से जीवन में खुशहाली आती है।
आप भी अपनी जेब में मोर का एक पंख रखकर ये लाभ ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com