सीढ़ियों के नीचे इन चीजों को रखने से रुकती है तरक्की


Gaveshna Sharma
2023-02-03,17:22 IST
www.herzindagi.com

    घर की सीढ़ियों से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं किन चीजों को सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए और क्या होते हैं उसके नुकसान।

न बनवाएं ये चीजें

    सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजा घर, बाथरूम को किचन यानी कि रसोई घर नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है और घर की शांति भंग होती है।

जूते-चप्पल रखने से बचें

    घर की सीढ़ियों के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है घर में तंगी, कर्ज आदि समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।

पानी का स्रोत न हो

    अगर आपके घर की सीढ़ियों के नीचे नल है या किसी भी तरह का पानी का स्रोत है तो उसे बंद कर देना ही ठीक है क्योंकि इससे घर की उन्नति और पैसा कभी नहीं टिकता।

नहीं होनी चाहिए नाली

    अगर आपके घर की सीढ़ियों के नीचे नाली है तो उसे बंद कर देना ही उचित होगा नाली नकारात्मकता के प्रवेश का स्रोत मानी जाती है। इससे घर में नेगटिविटी ज्यादा आती है।

फ्लावर पॉट रखना शुभ

    घर की सीढ़ियों के नीचे फ्लावर पॉट जरूर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फूल सबसे ज्यादा सकारात्मकता बढ़ाते हैं और घर का वास्तु दोष भी नष्ट करते हैं।

लटकाएं ताम्बे का छल्ला

    घर की सीढ़ियों के नीचे ताम्बे का छल्ला भी लटका सकते हैं इससे घर में धन की कमी नहीं होती है और पैसा भी टिकता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में हों सीढ़ियां

    वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा सीढ़ियां बनाने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इसके अलावा, पूर्व से पश्चिम की ओर जाती सीढ़ियां भी बनवाई जा सकती हैं।

    अगर आपको भी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com