घर में उल्लू की तस्वीर लगाने से खुल सकते हैं भाग्य के दरवाजे, जानें


Lakshita Negi
07-05-2025, 13:25 IST
www.herzindagi.com

    भारतीय संस्कृति में उल्लू को डर या अंधविश्वास से जोड़ा जाता है, लेकिन वास्तु में इसका अलग महत्व होता है। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू को धन, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में उल्लू की तस्वीर लगाने से न सिर्फ नेगेटिविटी दूर होती है, बल्कि किस्मत भी खुल जाती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें घर में उल्लू की तस्वीर लगाने के क्या असर होते हैं। 

मां लक्ष्मी का वाहन

    उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसलिए इसे समृद्धि, वैभव और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी कहा जाता है।

नेगेटिविटी दूर करे

    ऐसा कहा जाता है कि उल्लू की तस्वीर घर में लगाने से नजर दोष, नेगेटिव एनर्जी और दुर्भाग्य से बचाव होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है।

बिजनेस में फायदेमंद

    अपने काम की जगह दुकान या ऑफिस में उल्लू की तस्वीर लगाने से काम में स्थिरता और फायदे होने लगते हैं। इससे ग्राहक भी आकर्षित होते हैं।

उल्लू की तस्वीर लगाने की सही दिशा

    घर या ऑफिस में उल्लू की तस्वीर को उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है।

उल्लू की कैसी तस्वीर रखें?

    उल्लू की तस्वीर लगाते टाइम ध्यान रखें की उसकी तस्वीर डरावनी ना हो। घर में उल्लू की सुंदर और अच्छी तस्वीर लगाना ही असरदार माना जाता है। 

लक्ष्मी पूजा में उल्लू का महत्व

    दीपावली और धनतेरस के दिन उल्लू की पूजा को बहुत फलदायी माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी मिलती है।

बुद्धिमत्ता का प्रतीक उल्लू

    उल्लू न सिर्फ धन, बल्कि इसको समझदारी और निर्णय शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इसकी तस्वीर घर में लगाने से मेंटल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।

    आप भी अपने घर में उल्लू की तस्वीर लगाएं और पॉजिटिविटी बढ़ाएं। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।

Image Credit : canva, freepik