बेडरूम में न रखें ये 5 चीजें, घर में फैल सकती है अशांति


Sneha Sharma
13-01-2025, 16:58 IST
www.herzindagi.com

    बेडरूम घर का वह स्थान है जहां दिनभर की थकान के बाद विश्राम मिलता है। यह माना जाता है कि अगर बेडरूम में नकारात्मक ऊर्जा हो, तो इसका प्रत्यक्ष प्रभाव हमारी नींद और मानसिक स्थिति पर पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप तनाव भी हो सकता है।

बेडरूम में न रखें ये 5 चीजें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, विवाहित जोड़ों के कमरे के लिए भी कुछ विशेष नियम निर्धारित किए गए हैं। कहा जाता है कि शादीशुदा जोड़ों के बेडरूम में कुछ वस्तुएं रखना शुभ नहीं माना जाता। आइए, माय पंडित के फाउंडर और सीईओ कल्पेश शाह और उनके एस्ट्रोलॉजर टीम से जानें कि बेडरूम में कौन सी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए।

खतरनाक जानवरों की तस्वीर

    कुछ लोग बेडरूम को सजाने के लिए विभिन्न तस्वीरें लगा लेते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम में कभी भी लड़ाई-झगड़े या खतरनाक जानवरों की तस्वीरें न लगाएं। ऐसा करना आपके जीवन में समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है।

कांटेदार पौधे

    हम सभी बेडरूम को सजाने के लिए छोटे छोटे पौधों को रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बेडरूम में कभी भी आप कांटेदार पौधों को जगह न दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में लड़ाई और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए आप बेडरूम में गुलाब, कैक्टस के पौधे न लगाए।

मृत लोगों को तस्वीरें

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप कभी भी मृत लोगों को तस्वीरें न लगाएं। कई लोग मृत फिल्मी एक्टर की भी तस्वीर लगाना काफी पसन्द करते है। आपको बता दें कि ऐसा करने से नकारात्मक और अशांति आती है।

बेडरूम में मंदिर न बनाएं

    इस तरह की चीजें बेडरूम का वातावरण खराब कर देती हैं। आपको बता दें कि यह पत्नी पति के बीच में झगड़े का कारण भी बनती है। इसके अलावा भी आप बेडरूम में मंदिर न बनाएं, आप बेडरूम में राधे कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं।

गहरे रंग का रंग न करवाएं

    इसके अलावा आप कभी भी बेडरूम में गहरे रंग का रंग न करवाएं। इसके अलावा भी बेडरूम में सिर के सिरहाने शीशा भी न रखें और ड्रेसिंग टेबल की दिशा का भी ध्यान रखें।

    वैवाहिक लोगों के कमरे को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। आपको बता दें कि शादीशुदा जोड़े के कमरे में कुछ चीजें लगाना शुभ नहीं माना जाता है।इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva