किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों तरफ से सहयोग होना जरूरी होता है। लेकिन काफी बार कुछ कारणों के चलते पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आने लगती है। ऐसे में अगर आपको अपना रिश्ता खराब होने का डर लगा रहता है, तो इन 4 उपायों को अपना सकती हैं।
भगवान शिव की पूजा करें
हर सोमवार के दिन पति और पत्नी दोनों को सुबह के समय शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही, शिव मंत्र का जाप करना चाहिए।
गृहस्थ जीवन बनेगा मधुर
प्रत्येक सोमवार के दिन शिवजी की पूजा-अर्चना करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। इससे गृहस्थ जीवन मधुर होने लगता है और मनमुटाव दूर हो सकता है।
तकिए के नीचे रखें कपूर
अगर बात-बात पर आपकी अपने पति के साथ तकरार होती रहती है, तो पार्टनर के तकिए के नीचे कपूर रख दें। अब इसे अगले दिन सुबह के समय निकालें।
झगड़े होंगे कम
कपूर को निकालने के बाद उसे जला देना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच चल रहे झगड़े कम होने लगते हैं। साथ ही, रिश्ते में मिठास आती है।
केसर की खीर का भोग
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान पीले और लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही, उन्हें केसर की खीर का भोग जरूर लगाएं।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली
लगातार 7 दिनों तक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने लगती है।
करें इस मंत्र का जाप
पति-पत्नी को पूजा के दौरान घर के मंदिर में 'ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसकी 5 माला का जाप 21 दिनों तक करना फलदायी साबित हो सकता है।
इन उपायों को करने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता अटूट बन सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।