अंडे के साथ कभी भी न खाएं ये 7 चीजें


Smriti Kiran
06-09-2022, 16:50 IST
www.herzindagi.com

    अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन अंडा के साथ नहीं करना चाहिए, वरना सेहत के लिए घातक हो सकता है। आइए जानें-

चीनी

    अंडा और चीनी का सेवन कभी भी साथ में नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड क्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए अंडा के साथ मीठे चीजों के सेवन से परहेज करें।

सोया मिल्क

    अंडा और सोया मिल्क दोनों ही प्रोटिन के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं, लेकिन इसे साथ में खाने की गलती न करें। साथ में खाने से ये बेहद शरीर को बेहद नुकसान पंहुचाते हैं।

चाय या कॉफी

    अंडा के साथ चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे कब्ज और पाचन की दिक्कत हो सकती है।

मांस-मछली

    अंडा के साथ भूलकर भी मांस-मछली आदि न खाएं। इससे स्किन की बीमारी हो जाती है, जैसे सफेद दाग, पिंपल्स या कोई एलर्जिक समस्याएं हो सकती हैं।

केला

    कई लोग नाश्ते में अंडा और केला खाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसी गलती न करें। अंडा और केला साथ खाने से अपच व कब्ज की समस्या हो सकती है।

खट्टी चीजें

    अंडा खाने के तुरंत बाद खट्टी चीजें, जैसे- नींबू या अचार आदि नहीं खाना चाहिए। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दूध-दही

    इनसब के अलावा अंडा के साथ दूध या दही का सेवन न करें। ऐसा करने से स्वास्थय संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    आप भी अंडा खाने के समय इन चीजों का ख्याल रखें और सेहतमंद बने रहें। इसतरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com