इन 2 तरीकों से बनाएं आम की खट्टी-मीठी चटनी, जानें रेसिपी


Smriti Kiran
21-04-2025, 17:50 IST
www.herzindagi.com

    अब कच्चे आम मार्केट में मिलने लगे हैं। इससे आप कई तरह की रेसिपीज तैयार कर सकते हैं। उनमें से एक है चटनी। आम की चटनी कई तरीके से बनाई जाती है। आज हम आपको 2 तरीकों से चटनी बनाना बताएंगे, तो आइए जानें-

आम को उबालें

    आम की चटनी बनाने के लिए आप इसे उबाल सकते हैं। इस तरीके से झटपट चटनी बना सकते हैं। सबसे पहले कच्चे आम को गर्म पानी में डालकर उबाल लें।

ऐसे बनाएं

    अब उसके छिलके हटाकर उसका पल्प एक बाउल में निकाल लें और उसमें जीरा पाउडर, थोड़ा चीनी और काला नमक मिलाएं।

उबले हुए आम की चटनी

    उबले हुए कच्चे आम की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप चावल, रोटी, पराठे आदि के साथ सर्व कर सकते हैं।

कच्चे आम से बनाएं

    दूसरे तरीके से चटनी बनाने के लिए आपको कच्चे आम, पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां लेनी है।

मिलाएं ये चीजें

    सबसे पहले कच्चे आम को छिलकर काट लें और उसकी गुठली निकाल दें। फिर उससमें बताई गई सभी चीजें मिलाएं और साथ में नमक डालकर पीस लें।

ऐसे बनाएं चटनी

    इस मिक्सचर को पेस्ट बना लें। फिर ऊपर से 2 चम्मच सरसों तेल डालकर मिक्स कर दें। हरे आम की चटनी बनकर तैयार है।

तैयार है चटनी

    इस चटनी में आप थोड़ा चीनी मिक्स कर सकते हैं। इससे स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा लगेगा। इसे आप रोटी, पराठे आदि के साथ सर्व कर सकते हैं।

    आप भी आम से इस तरह बनाएं चटनी। रेसिपी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य रेसिपी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com