अब खजूर और छुहारे के बीच का अंतर तो साफ दिखता है, लेकिन क्या आप किशमिश और मुनक्का के बीच का अंतर जानते हैं? आखिर इन्हें कैसे बनाया जाता है और किस तरह से ये अलग होते हैं?
इंग्लिश का नाम
वैसे आपको बता दूं कि दोनों को ही इंग्लिश में रेजिन (Raisin) कहा जाता है और इसलिए कई लोगों को इनके बीच का अंतर और भी ज्यादा समझ नहीं आता है।
मुनक्का और किशमिश के बीच का अंतर
इसके बीच कुछ खास अंतर हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। इसके अलावा, इसके इस्तेमाल में भी काफी अंतर है जिसे आप आसानी से समझ सकती हैं।
साइज में अंतर
मुनक्का और किशमिश का सबसे बेसिक अंतर इसके साइज में ही है। मुनक्का बड़ा होता है, इसके अंदर बीज निकलता है और ये भूरे रंग का होता है। यहीं किशमिश छोटी होती है, बिना बीज वाली होती है और ये येलो टोन वाले ग्रीन या ब्राउन रंग की हो सकती है।
स्वाद में अंतर
मुनक्का किशमिश के मुकाबले ज्यादा मीठा होता है। किशमिश में थोड़ी सी खटास भी होती है, भले ही ये खाने पर समझ न आए, लेकिन ये होती है और यही एसिडिटी का कारण भी बन सकती है।
आयुर्वेद के हिसाब से क्या है फायदेमंद?
आयुर्वेद के हिसाब से किशमिश से ज्यादा फायदेमंद मुनक्का साबित हो सकता है। वैसे न्यूट्रिशनल वैल्यू के हिसाब से दोनों लगभग एक जैसे ही होते हैं, लेकिन फिर भी किशमिश से एसिडिटी हो सकती है और मुनक्का इसे रोकता है।
मुनक्का और वात दोष
मुनक्का दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। मुनक्का पानी में भिगो कर खाने के फायदे बहुत हैं इससे वात दोष की समस्या कम होती है।
कैसे बनते हैं किशमिश और मुनक्का?
इन्हें बनाने के लिए पहले अंगूरों को उबाला जाता है। ये प्रोसेस जितना लग रहा है उससे ज्यादा आसान होता है और ये बहुत ही जल्दी अपना रंग बदलने लगते हैं।
जब अंगूर उबलते हुए अपना रंग बदलने लगते हैं तो इन्हें फिर आंच पर से हटाया जाता है और फिर इन्हें सुखाया जाता है। धूप में सुखाते समय इन्हें कई बार पलटा जाता है।
आगे का प्रोसेस
इन्हें पूरी तरह से सूखने में 3-5 दिन तक लग सकते हैं और कड़ी धूप चाहिए होती है।
इसके बाद इन्हें इकट्ठा किया जाता है और फिर पैक किया जाता है। मुनक्का और किशमिश को घर पर बनाना आसान है।
इसी प्रोसेस से आप घर पर भी किशमिश या मुनक्का बना सकते हैं। ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Herzindagi.com से।