दुनिया में कई प्रकार के छोटे-बड़े फूल मिलते हैं, जो देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। इन्हें कई खास मौकों पर खरीदा जाता है। लेकिन इस बीच क्या आपने कभी यह सोचा है कि इन फूलों में से दुनिया के सबसे महंगे फूल कौन से होंगे? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं दुनिया के 7 सबसे महंगे के फूलों के बारे में-
कदुपुल का फूल
यह एक ऐसा फूल है, जो सिर्फ रात में खिलता है और इसे काटा या तोड़ा नहीं जा सकता है। कदुपुल के फूल को प्राइसलेस भी कहा जाता है।
जूलियट रोज
इस गुलाब को दुनिया का सबसे महंगा गुलाब बताया जाता है, जिसे तैयार करने में 15 साल का वक्त लगा। जूलियट रोज की कीमत करीब 130 करोड़ है।
शेन्जेन नोंगके आर्किड
कहा जाता है कि इस फूल को कई एग्रीकल्चर साइंटिस्ट ने मिलकर बनाया था। शेन्जेन नोंगके आर्किड की कीमत करीब 16.54 करोड़ बताई जाती है।
ग्लोरियोसा लिली
इसे फ्लेम लिली या फायर लिली भी कहा जाता है। यह फूल ज्यादातर उष्णकटिबंधीय अफ्रीका और एशिया के गर्म परिस्थितियों में उगता है।
रॉशचाइल्ड आर्किड
इस फूल को गोल्ड ऑफ किनाबालु आर्किड भी कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, रॉशचाइल्ड आर्किड का पौधा करीब 4 लाख रुपये का मिलता है।
गार्डिनिया
यह फूल आपको आसानी से मिल जाएगा। लेकिन गार्डिनिया अपनी खुशबू और सुंदरता के चलते काफी महंगा मिलता है। इसके 1 फूल की कीमत हजारों में है।
केसर क्रोकस
इसे आसान भाषा में केसर का फूल कहा जा सकता है। केसर को वजन के चलते सबसे महंगा मसाला माना जाता है। वहीं, इसके फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं।
ये सभी फूल दुनिया के सबसे महंगे फूलों की लिस्ट में शामिल हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।