फिटकरी से मटके का पानी होगा फ्रिज जैसा ठंडा


Pragati Pandey
29-03-2025, 18:00 IST
www.herzindagi.com

    गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में कई सारे लोग होते हैं, जो फ्रिज के बजाए मटके का पानी पीना चाहते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको फिटकरी के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपके मटके का पानी ठंडा हो सकता है।

मटके की सफाई

    सबसे पहले बाजार से मटका ले आएं। इसके बाद मटके को अच्छे से धो दें। अब मटके को रातभर पानी में डुबोकर रख दें। ऐसा करने से मटके की गर्मी कम हो जाती है, जो पानी को ठंडा करने में मदद कर सकता है।

मटके में फिटकरी कैसे डालें?

    अब मटके में पानी भरें और उसमें एक टुकड़ा फिटकरी का डाल दें। इसके बाद कुछ घंटों तक पानी में फिटकरी के टुकड़े को रहने दें। अब पानी और फिटकरी दोनों को मटके से निकाल दें।

मटके में पानी कितने समय तक रखें?

    अब मटके में साफ पानी भरें। इसके बाद इसे कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें। 3 से 4 घंटे बाद आप पाएंगे कि मटके का पानी काफी ठंडा हो चुका है। फिटकरी का तत्व मटके चारों ओर अच्छे से फैल जाता है, जो पानी को ठंडा करने में मदद करता है।

फिटकरी पानी कैसे ठंडा करता है?

    जब आप मटके में फिटकरी को डालकर छोड़ देते हैं, तो यह पानी में घुलकर मटके की ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। मटके के पानी में फिटकरी को ऐसे डालें कि वह अच्छे से हर जगह घुल जाए।

फिटकरी के पानी पीने से क्या होता है?

    मटके में फिटकरी का इस्तेमाल करने से वह पान की गुणवत्ता को बढ़ाती है। इसके साथ ही पानी का स्वाद भी अच्छा करती है। बिना किसी केमिकल के यह पानी को प्राकृतिक रूप से साफ करने का काम भी करती है।

गर्मी में कैसा पानी पीएं?

    मटके में फिटकरी डालकर पानी पीने के कई फायदे भी हो सकते हैं। अगर आपको अधिक गर्मी लगने की समस्या है, तो आप मटके का पानी पी सकते हैं। यह गर्मी को कम करने मे मदद कर सकती है।

फिटकरी के फायदे

    मटके में फिटकरी डालने के बाद वह अपने गुणों से पानी को शुद्ध करने का काम करती है। इसके साथ ही यह आपके पाचन को भी सही करने में मदद करती है। अगर आपको कोई एलर्जी ना हो, तो आप मटके का पानी पीने का प्रयास कर सकते हैं।

    मटके का पानी ठंडा करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी से एलर्जी होने पर इसके प्रयोग से बचें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com