पतली लड़कियां सना के ये ब्लाउज डिजाइन करें ट्राई, दिखेंगी कमाल
Gargi Dwivedi
03-03-2025, 16:20 IST
www.herzindagi.com
सना मकबूल फैशन में मामले में काफी आगे हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी अच्छा है। वे साड़ी-लहंगे में बेहद हसीन लगती हैं,क्योंकि एक्ट्रेस हमेशा परफेक्ट ब्लाउज कैरी करती हैं। उनके पास ब्लाउज के काफी अच्छे कलेक्शन्स हैं, जो पतली लड़कियों पर खूब जचेंगे। आप भी इसे कैरी कर सकती हैं।
स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज
स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज में सना हद से ज्यादा प्यारी लग रही हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी और लहंगे दोनों के साथ ही खूबसूरत लगते हैं, आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। यह पतली लड़कियों पर खूब जचेगा।
वी नेक ब्लाउज
वी नेक ब्लाउज हर किसी पर खूबसूरत लगते हैं। सना ने यह ब्लाउज साड़ी के साथ स्टाइल किया है, जिसमें वे बेहद हसीन लग रही हैं। वी नेक सिल्क ब्लाउज पर चोकर सेट पेयर करें, यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
फुल स्लीव ब्लाउज
पतली लड़कियों पर फुल स्लीव ब्लाउज काफी सूट करता है। अगर आप भी स्लिम हैं, तो सना जैसा ब्लाउज साड़ी के साथ स्टाइल करें, यह आपको रॉयल लुक देगा।
यू नेक ब्लाउज
यू नेक ब्लाउज का फैशन लंबे समय से चल रहा है। इसका फैशन आज भी पुराना नहीं हुआ। यह साड़ी लहंगे दोनों के साथ ही खूबसूरत लगते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं, यह स्लिम महिलाओं पर खूब जचेगा।
स्क्वायर नेक ब्लाउज
स्क्वायर नेक ब्लाउज आजकल काफी चलन में है। ऐसे ब्लाउज साड़ी के साथ बहुत ही मॉडर्न लुक देते हैं। हालांकि इसे लहंगे के साथ भी पेयर कर सकती हैं, इसे किसी पार्टी में पहनें, यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
डीप नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज
डीप नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज सना पर काफी सूट कर रहा है। ऐसे ब्लाउज पतली लड़कियों पर सुंदर लगते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
पतली लड़कियां सना के ये ब्लाउज डिजाइन करें ट्राई, दिखेंगी कमाल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।