सामंथा के देसी लुक्स दिल को कर देंगे घायल


Nikki Rai
18-11-2022, 17:41 IST
www.herzindagi.com

    साउथ की दमदार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी खूबसूरती और लुक्स के लिए अपने फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उनके चाहने वाले उनके देसी लुक्स पर दिल हार बैठते हैं। आइए एक नजर उनके देसी लुक्स पर-

लाइट पिंक साड़ी

    सबकी फेवरेट एक्ट्रेस सामंथा इस साड़ी में बिजली गिराने को तैयार है। उनका ये लुक बहुत ही कमाल का है। इसके साथ उनका ये फुल स्लीव ब्लाउज उनके लुक को पूरा कर रहा है।

रेड श्रग विद प्लाजो

    इस प्लाजो ब्लाउज और श्रग सेट में सामंथा बहुत ही कूल लग रही हैं। उनका ये स्टाइल आप वेडिंग सीजन में भी ट्राई कर सकती हैं।

डिजाइनर लहंगा विद श्रग

    इस तरह का डिजाइनर लहंगा काफी खूबसूरत लग रहा है। इसे पहनकर आप किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन में कहर ढा सकती हैं। इसके साथ उनकी ज्वैलरी काफी अच्छी लग रही है।

ऑफ व्हाइट साड़ी

    इस ऑफ व्हाइट साड़ी में सामंथा बहुत ही हॉट लग रही हैं। उनका ये बोल्ड लुक फैंस को घायल करने के लिए काफी है। इसके साथ उनका मेकअप और ज्वैलरी परफेक्ट लुक दे रहे हैं।

पिंक सूट विद पैंट्स

    इस सिंपल सूट लुक में सामंथा बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनके इस लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक को आप कहीं भी कैरी कर सकती हैं।

येलो चूड़ीदार सूट

    ये फैशन ऐसे तो काफी पुराना है, लेकिन ये आज भी कमाल का लगता है। सामंथा के इस चूड़ीदार सूट लुक को आप भी जरूर रिक्रिएट करना चाहेंगी।

पिंक सिल्क साड़ी

    इस पिंक सिल्क साड़ी में सामंथा काफी प्यारी लग रही हैं। उनका ये क्लासी लुक हर अवसर के लिए परफेक्ट है। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

    आप भी सामंथा के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com