पुराने लहंगे को फेंके नहीं, इन 7 यूनिक तरीकों से करें स्टाइल


Preeti Sharma
30-11-2023, 10:04 IST
www.herzindagi.com

    त्यौहारों या शादियों में हम अक्सर महंगे लहंगे खरीद लेते हैं, लेकिन इन लहंगो को दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से सालों साल यह आपके वॉडरोब में ही पड़े रहते हैं। इन्हें आप कुछ नए ढंग से स्टाइल कर सकते हैं। आइए, जानें-

लहंगे को साड़ी लुक दें

    लहंगे को आप नया लुक देने के लिए इसके ऊपर साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं। इसे आप अलग अलग तरीके से पेयर कर स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

पुराने लहंगे को दे नया लुक

    पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए उसके ब्लाउज और दुपट्टे को चेंज किया जा सकता है। आजकल कॉन्ट्रास्ट लुक काफी ट्रेंड में है। इसे आप भी अपना सकती हैं।

लहंगे के दुपट्टे से बनाएं जैकेट

    पुराने डिजाइनर लहंगे के दुपट्टे से आप डिजाइनर जैकेट बनवा सकती हैं। इसके एथनिक लुक देकर लहंगे या सूट के साथ भी पेयर किया जा सकता है।

स्कर्ट की तरह करें पेयर

    पुराने पड़े लहंगे को आप स्कर्ट की तरह भी टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कोई प्लेन शर्ट को पेयर कर नया लुक दे सकती हैं।

लहंगे के ब्लाउज को इस तरह करें पेयर

    लहंगे के डिजाइनर ब्लाउज को साड़ी या एथनिक स्कर्ट के साथ भी पेयर किया जा सकता है। ब्लाउज को कॉन्ट्रास्ट कलर के ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

अनारकली सूट बनाएं

    घर पर रखे लहंगे को आप अनारकली सूट लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप ब्लाउज को लहंगे के साथ सिलवा सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न स्टाइल

    लहंगे को नए तरीके से कैरी करने के लिए इसके साथ शर्ट को कैरी करें। इसके साथ मटैलिक गोल्ड या जड़ाऊ बेल्ट को स्टाइल करें। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

    घर पर पड़े पुराने लहंगे को आप इन यूनिक तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com