डबल चिन दिखेगा स्लिम, बनाएं Anjali जैसे हेयरस्टाइल


Gargi Dwivedi
19-03-2025, 13:23 IST
www.herzindagi.com

    डबल चिन वाली महिलाएं अक्सर अपने हेयरस्टाइल को लेकर कंन्फ्यूज रहती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि उनके आउटफिट पर कैसा हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद से आइडिया ले सकती हैं। उनके जैसे हेयरस्टाइल डबल चिन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। आप भी एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल कॉपी कर सकती हैं, यह आपको स्लिम लुक दे सकता है।

फ्रंट रोल विद जूड़ा

    फ्रंट रोल विद जूड़ा हेयरस्टाइल में अंजली काफी क्यूट लग रही हैं। उन्होंने एथनिक आउटफिट के साथ यह हेयरस्टाइल बनाई है, डबल चिन वाली महिलाएं एक्ट्रेस का ये हेयरस्टाइल कॉपी कर सकती हैं। यह आपको क्यूट लुक देगा।

ओपेन वेवी हेयरस्टाइल

    ओपेन वेवी हेयरस्टाइल हर तरह के आउटफिट के साथ सूट करते हैं। इस तरह के हेयरस्टाइल डबल चिन वाली महिलाओं को स्लिम लुक दे सकता है।

बन विद गजरा

    बन विद गजरा हेयरस्टाइल में अंजली काफी हसीन दिख रही हैं। उन्होंने सूट के साथ यह हेयरस्टाइल बनाई है, आप भी इस तरह के हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

स्लीक बन

    स्लीक बन हेयरस्टाइल आजकल काफी चलन में है। ऐसे हेयरस्टाइल वेस्टर्न आउटफिट पर काफी स्टनिंग लुक देते हैं। आप भी यह हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

स्ट्रेट हेयरस्टाइल

    स्ट्रेट हेयरस्टाइल वेस्टर्न हो या इंडियन हर तरह के आउटफिट पर सूट करता है। चबी फेस वाली महिलाएं स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अंजली जैसे स्ट्रेट हेयरस्टाइल बनाएं।

ओपेन कर्ल हेयरस्टाइल

    ओपेन कर्ल हेयरस्टाइल अंजली पर काफी सूट कर रहा है। इस तरह के हेयरस्टाइल लहंगे और साड़ी दोनों पर ही खूबसूरत लगते हैं, आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। यह डबल चिन वाली महिलाओं पर काफी प्यारा लगता है।

    डबल चिन दिखेगा स्लिम, बनाएं Anjali जैसे हेयरस्टाइल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।