Bollywood Brides के ये कलीरे डिजाइन्स हैं बेहद खास
Preeti Sharma
26-09-2023, 16:01 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस के रियल लाइफ शादी लुक आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके मेकअप से लेकर ज्वेलरी सभी बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किए गए हैं। वहीं बॉलीवुड की इन दुल्हनों के कलीरों भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए, आपको इन एक्ट्रेस के कलीरे डिजाइन दिखाते हैं जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हर जगह सुर्खियों में है। उन्होंने अपनी शादी में मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किए कलीरे कैरी किए हैं। इन कलीरों में कपल के नाम का पहला अक्षर उकेरा गया था।
कैटरीना कैफ
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। कैटरीना ने शादी में बहुत ही यूनिक डिजाइन के कलीरे पहने थे। इसमें बाइबल के पवित्र शब्द और हिंदू धर्म का पवित्र चिन्ह ओम भी उकेरा गया था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में लाल कलर का लहंगा कैरी किया था। उनके ब्राइडल लुक में चूड़े और कलीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके कलीरे राहुल लुथरा ने डिजाइन किए थे।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में शादी की थी। उनकी शादी में मृणालिनी चंद्रा ने कलीरे डिजाइन किए थे। इस कलीरे में कियारा ने सिद्धार्थ के पेट ऑस्कर की तस्वीर थी और पूरे कलीरों को चांद और सितारों से सजाया गया था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपने कलीरों में रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखवाया था। उनके कलीरों में स्टार्स, क्लाउड और बर्ड्स डिजाइन किए गए थे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
आथिया शेट्टी
आथिया शेट्टी ने शादी में पिंक कलर के लहंगे के साथ बहुत ही सुंदर कलीरे पहने थे।। इन कलीरों पर बने सूरज पर संस्कृत में शादी के सात वचन उकेरे गए थे।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का फ्लोरल लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने तीन लेयर वाले कलीरे पहने थे। जो इस लुक में चार चांद लगा रहे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन यूनिक और स्टाइलिश कलीरे डिजाइन्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com