यंग गर्ल्स पर खूबसूरत लगेंगे khushi के ये 6 डिजाइनर लहंगे


Gargi Dwivedi
02-02-2025, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    खुशी कपूर एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। यूं तो वे हर लुक ही प्यारी लगती हैं, लेकिन लहंगे में एक्ट्रेस कमाल लगती हैं। उनके पास स्टाइलिश लहंगों के बेस्ट कलेक्शन्स हैं, जिसे जो यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है। आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो खुशी के यह 6 लहंगे ट्राई कर सकती हैं।

कॉटन सिल्क लहंगा

    कॉटन सिल्क लहंगा पहनें खुशी कपूर बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने इस लहंगे के साथ मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है। इस तरह के लहंगे यंग गर्ल्स पर खूब जचेंगे। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

नेट सीक्वेन लहंगा

    नेट सीक्वेन लहंगा खुशी पर खूब जच रहा है। ऐसे लहंगे पर ब्रॉड नेक ब्लाउज काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। खुशी ने भी इस लहंगे पर ब्रॉड नेक ब्लाउज पेयर किया है। एक्ट्रेस जैसा लुक यंग गर्ल्स बहन की शादी में रीक्रिएट कर सकती हैं।

सीक्वेन सिल्क लहंगा

    सीक्वेन सिल्क लहंगा पहनें खुशी प्यारी लग रही हैं। इस तरह के लहंगे पतली लड़कियों पर खूब जचते हैं, अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो यह लहंगा कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल लहंगा

    फ्लोरल लहंगा पहने खुशी बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे लहंगे रिसेप्शन पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप भी इस ट्राई कर सकती हैं, ये आपको अप्सरा जैसा सुंदर लुग देगा।

फिश कट मिरर वर्क लहंगा

    फिश कट मिरर वर्क लहंगे आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे लहंगे पर ब्रेसलेट पेयर करें, यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस तरह के लहंगे आप कॉकटेल पार्टी में भी स्टाइल कर सकती हैं।

मोती वर्क फ्लोरल लहंगा

    मोती वर्क फ्लोरल लहंगा खुशी पर स्टनिंग लुक दे रहा है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह लंबी और स्लिम हैं, तो ये आपको भी स्टाइलिश लुक दे सकता है। ऐसे लहंगे पर फ्रेंच हेयरस्टाइल बनाएं, यह आपके लुक को और भी इन्हैंस करेगा।

    यंग गर्ल्स पर खूबसूरत लगेंगे khushi के ये 6 डिजाइनर लहंगे।यंग गर्ल्स पर खूबसूरत लगेंगे khushi के ये 6 डिजाइनर लहंगे