5 मिनट में बन जाएंगे गर्मियों में ये हेयर स्टाइल


Samridhi Breja
18-04-2023, 15:20 IST
www.herzindagi.com

    अपने लुक को कम्प्लीट और स्टाइलिश बनाने के लिए हेयर स्टाइल का अहम रोल होता है। वहीं आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

मेसी अप-डू

    अगर आप मेसी लुक वाले हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती हैं तो इस तरह से बालों को अपने हाथों की उंगलियों के मदद से सेट कर हाई अप-डू बना सकती हैं।

मेसी पोनीटेल

    इसके अलावा आप मेसी पोनीटेल भी बना सकती हैं और फ्रंट के बेबी हेयर को कर्ल कर सकती हैं। इस तरह का लुक आजकल काफी चलन में भी नजर आ रहा है।

लो पोनीटेल

    थोड़ी बहुत फ्रंट स्टाइलिंग कर आप पीछे के बालों को सिंपल स्क्रंची की मदद से बांध सकती हैं। लेंथ के और फ्रंट फ्लिक्स को आप हेयर टूल की मदद से कर्ल कर सकती हैं।

हाफ बन

    आजकल हाफ बन काफी पॉपुलर होता नजर आ रहा है। बता दें कि यह आपके लुक को बेहद कूल और चिल लुक देने में मदद करता है।

स्लीक बन

    अगर आप सिंपल बन हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती हैं तो इस तरह से स्लीक बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और इस पर गजरा लगा सकती हैं।

हाई पोनीटेल

    वहीं अगर आप बाधें हुए बाल रखना पसंद करती हैं तो इस तरह से अपने सभी बालों को कंघी कर हाई पोनीटेल बना सकती हैं।

व्रैप बन

    बालों को ट्विस्ट करके बेहद आसानी से इस तरह का व्रैप स्टाइल बन बनाया जा सकता है। इसे पिन-अप करने के लिए आप यू-पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।