इन पवित्र स्थानों पर गंगा स्नान करके धुलेंगे पाप


Megha Jain
2023-02-06,12:52 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में गंगा स्नान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। लोग कई मौकों पर गंगा स्नान के लिए जाते हैं। स्नान के लिए गंगा भी अलग-अलग राज्यों में बह रही है। चलिए, आपको भी उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप गंगा स्नान कर सकते हैं -

त्रिवेणी संगम, प्रयागराज

    प्रयागराज का संगम सबसे पवित्र जगहों में से हैं। यहां तीन पवित्र नदियां यानी कि गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यहां आप गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं।

गढ़ मुक्तेश्वर

    इस स्थान पर गंगा स्नान के लिए जरूर जाना चाहिए। यहां शांत वातावरण और जल उपस्थिति में आप स्नान करके अपने पापों से मुक्ति पा सकेंगे।

रुद्र प्रयाग संगम

    इस स्थान पर गंगा स्नान करना पुण्योदय माना जाता है। आप इस जगह पर स्नान करके दिवंगत की आत्मा की शांति और अपने पापों से मुक्ति पा सकते हैं।

काशी

    काशी में भोलेनाथ का ज्योतिर्लिंग विद्यमान है। यहां मकर संक्रांति के दिन गंगा घाट पर डुबकी लगाई जाती है। आप यहां गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं।

हरिद्वार

    हरिद्वार में में गंगा स्नान के लिए कई घाट हैं। यहां हर की पैड़ी सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं।

गंगा सागर

    ये पश्चिम बंगाल में सबसे पवित्र जगह है। माना जाता है कि गंगा सागर में डुबकी लगाने वाले व्यक्ति को 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गायों को दान करने के समान फल मिलता है।

गंगा घाट

    आप लक्ष्मणझूला में बाबा घाट, किरमोला घाट, नाव घाट और रायवाला में हरिपुर क्षेत्र के गंगा घाट पर गंगा स्नान कर सकते हैं।

    अगर आप भी गंगा स्नान के लिए स्थान ढूंढ़ रहे हैं तो, इन जगहों पर जाकर कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com